गोण्डा। रविवार को मुजेहना ब्लॉक में पीएम पोषण योजना’ के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनय दि्वेदी की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर रसोइयों के लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करने वाले कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मध्य ₹2 लाख की दुर्घटना बीमा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनुबंध पत्र भी प्रदान किया गया।
साथ ही जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह निर्णय केवल एक सरकारी सुविधा नहीं बल्कि उन कर्मठ रसोइयां माताओं बहनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचायक है जो प्रतिदिन हमारे नौनिहालों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सेवा, सुरक्षा और सम्मान’ की भावना के साथ रसोइयों के हित में लिए गए ये निर्णय उनके और उनके परिवारों के भविष्य को अधिक सुरक्षित एवं आश्वस्त करने वाले हैं।
रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व प्रदेश के हजारों रसोइयों को मिले इस संवेदनशील एवं कल्याणकारी उपहार के लिए सभी रसोइया माताओं बहनों को हार्दिक बधाई देते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार जताया व कहा योगी के नेतृत्व में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुरक्षा,सम्मान और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुजेहना अंजनी कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक श्रीमती गीतांजलि त्रिपाठी , खण्ड विकास अधिकारी बीरेन्द्र कुमार मिश्रा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुजेहना शेषराम बारी , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धानेपुर रक्षाराम वर्मा , प्रधानसंघ अध्यक्ष विनोद सिंह , पूर्व जिला मंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला मंडल अध्यक्ष मुजेहना मुनीन्द्र शर्मा सहित शिक्षक, शिक्षिकाओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

