गोण्डा। जनपद में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केंद्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र जनपद गोंडा में कुल 47 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। परामर्श के दौरान 8 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित हुए, जिनमें से 2 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं समझाइश के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया। इस दौरान सदस्यगण डॉ. उमा सिंह, शशि कुमार भारती, संतोष ओझा, राजमंगल मौर्या एवं यशोदा नंदन त्रिपाठी तथा प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र अनीता यादव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार एवं महिला आरक्षी नितांशी शुक्ला उपस्थित रहीं।

