गोण्डा। रविवार को तहसील करनैलगंज अन्तर्गत ग्राम निंदूरा में में स्थित एम आर खान मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विकास साइंटिफिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि इलियास अहमद (रि०) प्लेटफार्म इंस्पेक्टर रेलवे व मोहम्मद मुजीब खान एडवोकेट रहे।
प्रदर्शनी के निरीक्षण के उपरान्त इलियास अहमद ने कहा कि आज के दौर में विज्ञान का दौर है जो कौम विज्ञान में दिलचस्पी रखेगा वह कौम व मुल्क तरक्की करेगा। आगे उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी काफी सराहनीय है।
अधिवक्ता मोहम्मद मुजीब खान ने कहा कि दो तीन वर्षों में इस स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य किया है। यहां के शिक्षक व शिक्षिकएं छात्रों पर मेहनत कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है।
इस मौके पर अकरम खान प्रधानाचार्य, अब्दुल हादी खान एडवोकेट,कमर अहमद खान,नूर आलम खां, मनसाद अहमद खान, आसिफ खान, मोहम्मद आमिर एडवोकेट, परवेज अहमद, खैरूननिशा, फातिमा नूर सहित छात्र व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

