गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों मनोरंजन संस्थान भवन परिसर में मौजूद रेलकर्मियों के बच्चे



गोण्डा । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के अंतर्गत स्थित गोंडा मनोरंजन संस्थान के भवन एवं परिसर का रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक नवीनीकरण किया गया है। यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोंडा मनोरंजन संस्थान के उन्नयन के अंतर्गत सभी टॉइलेट-बाथरूम में नए पानी कनेक्शन, सैनिटरी फिटिंग व टाइल लगाई गई हैं। सेप्टिक टैंक, सोकपीट की मरम्मत एवं नई जल पाइपलाइन बिछाई गई। छत, आरसी सीलिंग, लकड़ी के बीम-पर्लिन की पेंटिंग तथा 02 कमरों में जीआई शीट, एक कमरे में फाल्स सीलिंग और हॉल-स्टेज पर टाइल फ्लोरिंग की गई। परिसर में सीसी सड़क, बाउन्ड्री वाल की मरम्मत-पेंटिंग, भवन पेंटिंग एवं लॉन टरफिंग कर परिसर को आकर्षक बनाया गया है।

       गोण्डा परिक्षेत्र के रेलकर्मियों एवं उनके परिवारिजनों हेतु मनोरंजन संस्थान में बच्चों के मनोरंजन, व्यक्तित्व विकास तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तथा उनकी प्रतिभाओं को और निखारने हेतु गायन, वादन, नृत्य व जूडो-कराटे एवं अन्य मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

      इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा शारीरिक स्फूर्ति का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे बच्चों को न केवल मनोरंजन मिल रहा है, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है। 

      साथ ही उन्होंने बताया मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा है की लखनऊ मण्डल प्रशासन का उद्देश्य मनोरंजन केन्द्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर कर्मचारियों के कल्याण एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

”go"