गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना छपिया की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मनकापुर तथा थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने दिनांक 5-8-2026 को श्रवण धाम इंटर कॉलेज और ग्राम गुरुगांव में बालिकाओं से संवाद किया। टीम ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों जैसे छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध और एसिड अटैक की रोकथाम के उपाय बताए। साथ ही विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
टीम ने वहां उपस्थित लोगों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें यूपी आपातकालीन सेवा 112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में कांस्टेबल अखिलेश यादव और महिला कांस्टेबल अभिलाषा यादव मौजूद रहे।

