गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-11वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज



-परिजनों का आरोप- एफआईआर के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं।

गोण्डा । जिले के परसपुर थाना क्षेत्र स्थित बेनी माधव जंगबहादुर इंटर कॉलेज में मामूली पेन के लेनदेन को लेकर 11वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई से गंभीर रूप से घायल छात्र का 7 दिन तक लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज चला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे कॉलेज परिसर में कक्षा 11 के छात्र अमित कुमार यादव 17 पुत्र नरसिंह यादव निवासी परसपुर से पेन मांगने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी बात पर शिवाश सिंह, निखिल सिंह, अमित दुबे और बृजेश ने अमित को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीट दिया। गंभीर हालत में पहले अमित को गोंडा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। 7 दिन इलाज के बाद बुधवार सुबह 10 बजे उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित के पिता नरसिंह यादव ने परसपुर थाने में तहरीर देकर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि "अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे"।

पुलिस की नाकामी पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते प्रभावी कार्रवाई करती तो आरोपियों के हौसले बुलंद नहीं होते। वहीं, क्षेत्रीय लोगों का भी कहना है कि गंभीर मारपीट जैसे मामलों में गिरफ्तारी में हो रही देरी से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

स्कूल में सुरक्षा पर सवाल

दिनदहाड़े कॉलेज परिसर में हुई इस घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि स्कूल में सुरक्षा के इंतजाम न होने से छात्र असुरक्षित हैं।

”go"