गोण्डा। मंगलवार को धानेपुर थानाध्यक्ष विपुल पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए धानेपुर कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजार एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिस टीम ने भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के साथ ही ड्रोन कैमरे से कस्बे एवं आसपास के इलाकों की निगरानी की गई।

