गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बीआरसी भवन का हुआ शिलान्यास, शिक्षकों में खुशी की लहर

 


गोण्डा। बहुप्रतीक्षित बीआरसी भवन का आज मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने शिलान्यास किया, साथ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक की मौजूदगी रही। वर्षों से बीआरसी भवन न होने के कारण पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम दो कक्ष एक खंड शिक्षा अधिकारी कक्ष व दूसरा कंप्यूटर का अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहा था। काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी, मांग पूरी हो गई। आज इसका शिलान्यास मेहनवन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि तिवारी के कर कमल से संपन्न हुआ। इस बीआरसी भवन का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग गोंडा के द्वारा किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 62 लाख ₹50000 है। इसमें एक मीटिंग हॉल, एक कंप्यूटर कक्ष, एक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एक स्टोर रूम और दो शौचालय महिला और पुरुष के लिये अलग-अलग इसमें शामिल है। शिलान्यास से पूर्व नए गांव स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस बीआरसी भवन के शिलान्यास से शिक्षको के खुशी से चेहरे खिल उठे।

”go"