गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दूदा में सीएनजी प्लांट के प्रस्ताव का विरोध, आबादी से दूर लगाने की मांग

 


गोण्डा। दूदा गांव में प्रस्तावित सीएनजी प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध रविवार को खुलकर सामने आया। ग्राम प्रधान उदयभान तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर स्थापित करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

      ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल के आसपास आबादी के साथ ही कृषि भूमि भी मौजूद है। ऐसे में प्लांट स्थापित होने से लोगों की सुरक्षा, खेती और पर्यावरण को लेकर खतरा उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रस्तावित स्थल का दोबारा निरीक्षण कराकर सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की।

ग्राम प्रधान उदयभान तिवारी ने कहा कि ग्रामीण विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन आबादी के बीच सीएनजी प्लांट की स्थापना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्लांट को आबादी से पर्याप्त दूरी पर स्थापित किया जाना चाहिए।

ग्रामीण धनराज तिवारी ने कहा कि आसपास बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं और लोग खेती पर निर्भर हैं। किसी तरह की दुर्घटना होने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

       एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि प्लांट की स्थापना में किसी नियम का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा।

”go"