गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डिजिटल युग में पत्रकारिता बनी चुनौती - कपिल देव तिवारी

 




गोण्डा । सिंचाई विभाग डाक बंगले में अखिल भारतीय पत्रकार संघ बैनर तले गोण्डा इकाई ने एक सामान्य बैठक आहूत की जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव पवन जायसवाल तथा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में गोण्डा इकाई के संरक्षक राकेश सिंह रहे। जिलाध्यक्ष रईस अहमद व महामंत्री विनीत श्रीवास्तव समेत सभी स्थानीय पदाधिकारियों ने अतिथिगणों को अंगवस्त्र भेंट किया तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी ने कहा कि आज हम सब यहाँ एकत्र हुए हैं ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ अर्थात पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति और उसकी जिम्मेदारियों पर विचार कर सकें  कि इस डिजिटल युग में पत्रकारिता करना एक चुनौती है, इसलिए किसी भी दशा में भ्रामक वायरल तथ्यों की बिना पुष्टि किये खबरों से बचें आज सोशल मीडिया और तेज रफ्तार के दौर में सनसनीखेज खबरों से बचना और प्रामाणिकता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि पत्रकारिता केवल सूचना देने का साधन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण है और जनता की आवाज है। एक सच्चे पत्रकार की कलम कभी झुकनी या बिकनी नहीं चाहिए। सत्य को उजागर करना ही इसका मूल धर्म है। वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राकेश सिंह ने पत्रकारिता जगत में बीते अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के लिए हम सबकी कलम न तो रूकनी चाहिए न ही भटकनी चाहिए और न ही बिकनी चाहिए। क्योंकि पत्रकार को समाज एक दीपक की भांति देखता है इसलिए लेखनी में धीरता और गंभीरता दोनों का सम्मिश्रण आवश्यक है। जिलाध्यक्ष रईस अहमद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सार्थक पत्रकारिता का उद्देश्य यह होना चाहिए कि वह शासन, प्रशासन और समाज के बीच एक महत्त्वपूर्ण कड़ी की भूमिका अपनाये तथा लाचार गरीब की आवाज बनकर सामाजिक न्याय दिलाने में महती भूमिका अपनायें। सभी पत्रकार साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनपद के उन सभी पीड़ित पत्रकार साथियों की आवाज संगठन के माध्यम से शासन प्रशासन तक बुलंद कर न्याय दिलाने का काम किया जाता रहा है, साथ ही सुझाव दिया कि पीत पत्रकारिता से हम सबको बचना चाहिए। पत्रकार की असली ताकत उसकी कलम, सत्य के प्रति निष्ठा और निर्भीकता में निहित होती है। वह समाज की आवाज़ बनकर सत्ता और बलवानों के सामने सच रखती है। उसके पास कोई भौतिक हथियार नहीं होता, बल्कि नैतिक बल और जनहित का समर्थन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। बैठक का संचालन जिला इकाई के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने किया। अंत में अध्यक्ष की अनुमति से महामंत्री विनीत श्रीवास्तव ने संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को 2 लाख का दुर्घटना बीमा पत्र समेत परिचय पत्र वितरित किया तथा सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।      इस अवसर पर प्रमुख रूप जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रेहान रजा शाह, जिला सचिव एस एन यादव,  जिला सचिव पंकज भारतीय,  सह संगठन मंत्री सरोज मौर्य, तहसील अध्यक्ष सरवन कुमार,  तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शोएब अख्तर, जावेद अहमद पप्पू भाई, दिनेश श्रीवास्तव, फहीम भाई, राजा अली, रियाजुद्दीन भाई, दिवाकर विक्रम सिंह, लव कुश वर्मा, रामजन्म तिवारी, अता मोहम्मद गाजी, गौरव यादव, 

संतोष कोहली, अमित वर्मा, एसपी गुप्ता, प्रमोद पाठक  आदि कई दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे।

”go"