गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कटौली चौराहे पर विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान, आठ उपभोक्ताओं ने जमा किए 38 हजार

 


गोण्डा। विद्युत उपकेंद्र कटरा ग्रामीण के परसिया फीडर अंतर्गत कटौली चौराहे पर सोमवार को विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली कनेक्शन और बकाया बिलों की जांच की गई। कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही।

    चेकिंग अभियान के दौरान आठ उपभोक्ताओं द्वारा कुल 38 हजार रुपये की बकाया  धनराशि जमा की गई। वहीं, बकाया बिल का भुगतान न करने वाले पांच उपभोक्ताओं की केबल काटकर विद्युत आपूर्ति विच्छेदित की गई। इसके अलावा जांच के दौरान दो लोगों को बिना वैध विद्युत कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। विभाग की ओर से दोनों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से बिजली बिल का भुगतान करें और बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग न ज्ञकरें। विभाग की ओर से आगे भी चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

     अभियान में अवर अभियंता आदर्श ओझा, तकनीशियन रंजीत कुमार तथा लाइनमैन महेश मिश्रा शामिल रहे।

”go"