गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कुसुमा हॉस्पिटल में एसी ब्लास्ट से तीसरी मंजिल में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, 2 लोग घायल



गोण्डा । जिले के अंबेडकर चौराहा स्थित कुसुमा हॉस्पिटल में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगे एसी में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लगी और कुछ ही देर में धुआं पूरे हिस्से में फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया। तीसरी मंजिल समेत अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया।

दमकल की 3 गाड़ियों ने बुझाई आग

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी और अस्पताल का एक कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

एसी में तकनीकी खराबी की आशंका

प्रारंभिक जांच में एसी में तकनीकी खराबी और ओवरहीटिंग के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

      इस संबंध में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

”go"