गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोंडा में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, जिला कार्यालय से धानेपुर तक गूंजे देशभक्ति के नारे, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 


गोण्डा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा जनपद गोंडा में धूमधाम के साथ ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष बंशराज वर्मा ने किया।‌ जिला कार्यालय रमवापुर श्याम से शुरू हुई यात्रा सिसऊर चौराहा, गोंडा-उत्तरौला रोड, सोनवरसा बाजार, बग्गीरोड बाजार, मुजेहना ब्लॉक होते हुए नगर पंचायत धानेपुर पहुंची। वहां नायब तहसीलदार सदर कीर्तिमान सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद यात्रा वापस जिला कार्यालय आकर संपन्न हुई।भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि धानेपुर के साथ ही जनपद के सभी ब्लॉकों में भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" और "किसान यूनियन जिंदाबाद" के नारे लगाए। ट्रैक्टरों की लंबी कतार के कारण बाजारों के विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली देहात के सालपुर चौकी के पुलिस कर्मियों और धानेपुर थाना अध्यक्ष विपुल पांडेय ने अपने सिपाहियों के साथ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान प्रदेश सचिव किशन बिहारी वर्मा, हरिभान यादव, राज दत्त वर्मा, गुड्डू यादव, विक्रम पटेल, राधेश्याम, शिवराम वर्मा, नूर मोहम्मद, मो. आयूब, बंसराज पटेल, मो. छोटू, अर्जुन वर्मा, राजेश मौर्य, राधिका प्रसाद वर्मा, कात्यायनी, रूमन शुक्ला, बच्छराज वर्मा, विश्राम वर्मा सहित सैकड़ों किसान नेता मौजूद रहे। भाकियू जिलाध्यक्ष ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

”go"