गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ऑपरेशन साइबर कवच धानेपुर पुलिस ने पीड़िता के 80 हजार रुपये कराए वापस, चेहरे पर लौटी मुस्कान

 


गोण्डा। ऑपरेशन साइबर कवच के तहत गोंडा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना धानेपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी की शिकार हुई पीड़िता के खाते से निकले 80,001 रुपये वापस कराए हैं।जानकारी के अनुसार पीड़िता के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर उसके खाते से 80,001 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना धानेपुर में की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तुरंत संबंधित बैंक और इंटरमीडियरी से संपर्क स्थापित किया और ट्रांजेक्शन को होल्ड कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की सक्रियता से पूरी धनराशि 80,001 रुपये पीड़िता के खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई। अपना पैसा वापस पाकर पीड़िता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पीड़िता ने गोंडा पुलिस और थाना धानेपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार व्यक्त किया है।

”go"