गोण्डा। नगर की प्रसिद्ध रामलीला की पुरानी कमेटी को फिर जिम्मेदारी मिली। रविवार को गाड़ीबाजार में अशोक सिंघानिया के आवास पर संरक्षकों की बैठक हुई। संरक्षक अरुण कुमार वैश्य ने विवाद को देखते हुए पुरानी कमेटी को रामलीला आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। मोहित पांडेय को अध्यक्ष और कामता नाथ वर्मा को महामंत्री पुनः नामित किया गया। बैठक में रामजीलाल मोदनवाल, उमेश चंद्र मिश्र, विश्वनाथ शाह, हरि कुमार वैश्य, शिवकुमार बाथम, सुरेश कुमार पुरवार, अशोक सिंघानिया व नंदकिशोर सिंघानिया समेत अन्य

