गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मछुवारों को मिला एक और अवसर



-निषादराज बोट योजना में कर सकते है आवेदन

गोण्डा। जनपद के मछुआरों एवं आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए विभागीय पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 9 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

       मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, गोण्डा ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को मत्स्य विभाग के विभागीय पोर्टल पर निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेखों तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

       उन्होंने बताया कि यदि शासन स्तर से योजना के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे। साथ ही, पूर्व वर्षों के रद्द अथवा प्रतीक्षारत आवेदक भी इस अवधि में पुनः आवेदन कर सकते हैं।

       योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन, गोण्डा में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 6393935329 एवं 9718982932 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

       मत्स्य विभाग ने पात्र मछुआरों एवं इच्छुक लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

”go"