गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- पुलिस व जिला आबकारी की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 


गोण्डा। थाना धानेपुर पुलिस व जिला आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा सुधाकर द्विवेदी पुत्र अर्जुन द्विवेदी निवासी ग्राम रेहरा बाजार (अधीनपुर), जनपद बलरामपुर को बगुलही पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 9 ग्राम नाजायज गांजा व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया। 

             मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 12.7.2026 को थाना धानेपुर पुलिस व जिला आबकारी की संयुक्त टीम अवैध शराब निष्कर्षण व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की रोकथाम हेतु भ्रमणशील थे, सूचना पर बगुलही पुल के पास से अभियुक्त सुधाकर द्विवेदी पुत्र अर्जुन द्विवेदी निवासी ग्राम रेहरा बाजार (अधीनपुर), जनपद बलरामपुर को स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन करते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 9 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार कर्ता टीम में आबकारी निरीक्षक वन्दना केसरवानी (क्षेत्र प्रथम) मय टीम,  एसएसआई गजेंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल सत्यपाल यादव,

हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव‌, हेड कांस्टेबल मनीष दूबे, कांस्टेबल भगवान सरन व कांस्टेबल राहुल प्रसाद शामिल रहे।

”go"