गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मोटरसाइकिल से टक्कर मारने और खेत में रखे छप्पर में आग लगाने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

 


गोण्डा। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के नगर पंचायत कटरा बाजार के वार्ड संख्या 15, पठान टोला निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर मोटरसाइकिल से टक्कर मारने और बाद में उसके खेत में रखे छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

     पीड़ित जुबेर खां पुत्र रन्नू खां ने प्रभारी निरीक्षक, थाना कटरा बाजार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव बक्सी बालपुरवा, मौजा चचेरा निवासी लल्लन पांडेय पुत्र प्रभूनाथ पांडेय तथा रोहित पांडेय पुत्र लल्लन पांडेय से उसका विवाद चल रहा है।पीड़ित के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की शाम लगभग छह बजे आरोपियों ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसी रात करीब नौ बजे उसके खेत में रखे मड़हे में आग लगा दी गई। आग लगने से छप्पर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित का कहना है कि उक्त छप्पर उसके खेत में, आरोपियों के खेत के पास रखा हुआ था। जुबेर खां का आरोप है कि यह घटना जानबूझकर उसे नुकसान पहुंचाने और डराने के उद्देश्य से की गई है। उसने थाना कटरा बाजार पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

”go"