गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-एनसीसी बी प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

 


गोण्डा। स्थानीय 48 यूपी बटालियन एनसीसी वाहिनी गोंडा द्वारा टाउन हॉल में एक वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत गोंडा जनपद के सभी विद्यालयों से एनसीसी बी प्रमाण पत्र उत्तीर्ण कैडेटो को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। गोंडा जनपद में 479 कैडेटों ने बी प्रमाण पत्र की परीक्षा उत्तीर्ण की। देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा अल्फा ग्रेडिंग पाए हुए कैडेटों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 48 यूपी बटालियन एनसीसी गोंडा के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी एवं बटालियन सूबेदार मेजर अनंगपाल सिंह ने उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल का स्वागत किया एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी ने स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षण कैडेटों के जीवन में यादगार क्षण रहेगा। बी प्रमाण पत्र उत्तीर्ण कैडेट आगामी लक्ष्य को तय करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। पुलिस उपमहानिरीक्षक  अशोक कुमार ने कहा कि मैं भी एक एनसीसी कैडेट रह चुका हूं और सेना के तौर तरीके एवं प्रशिक्षण से परिचित हूं। मेरे जीवन में अनुशासन की नींव एनसीसी से ही पड़ी जो आज तक विद्यमान है। कैडेट भावी भविष्य के राष्ट्र निर्माता है और भाग्यशाली है कि सेना के साथ रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कर्नल गौरव तिवारी द्वारा बटालियन की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कैडेट अन्वेषा दुबे, आरुषि त्रिपाठी, प्रणव पाठक, ओमकार वर्मा, दिशा तिवारी, शिव गिरिजेश  तिवारी, गणेश पांडे ने इस अवसर को स्वर्णिम अवसर बताया।मंच संचालन अमित शुक्ला द्वारा किया गया। 

         इस अवसर पर मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी, मेजर राजाराम, कैप्टन एन के मिश्रा, लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट हरेंद्र, लेफ्टिनेंट संजय शुक्ला, लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडे सहित समस्त विद्यालयों के केयरटेकर अधिकारी एवं बटालियन के समस्त भारतीय सेना के सदस्य मौजूद रहे।

”go"