गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया

 


-संचारी रोगों की रोकथाम में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक-डीएम

गोण्डा । जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को –जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी, एससीपीएम कालेज के छात्र-छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

          रैली शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वहां उपस्थित सभी लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता बनाए रखने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बना लें, तो इन रोगों से आसानी से बचा जा सकता है।

        जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत गांवों व शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, जन-जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता व रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

       रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न चौराहों से गुजरी, जिसमें प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन युक्त तख्तियाँ लेकर नागरिकों को जागरूक किया। "स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो", "मच्छर भगाओ, बीमारी मिटाओ", "घर-आंगन साफ रखो, बुखार दूर भगाओ" जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आदित्य वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सीके वर्मा, डीसीपीएम डाक्टर आरपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

”go"