गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जानलेवा हमला करने के चार आरोपी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


गोण्डा । थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 142/2026, धारा 115(2), 329(3), 109, 352, 351(3), 324(2) बीएनएस से सम्बन्धित 4 आरोपी अभियुक्तों को ग्राम भुलैया कोल्हुआ से गिरफ्तार कर लिया गया। वादी छागुर सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह, निवासी ग्राम भुलैया कोल्हुवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 25.06.2026 को रात्रि लगभग 08ः00 से 08ः30 बजे के मध्य पूर्व की रंजिश के कारण गांव के जोगेन्द्र पुत्र नानमून सिंह, राना सिंह पुत्र पप्पू सिंह, कुंदन सिंह एवं पप्पू सिंह पुत्रगण राम लखन सिंह उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए तथा जान से मारने की नीयत से वादी की पत्नी एवं पुत्री पूनम पर हमला किया, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा लाठी एवं धारदार हथियार से प्रहार कर वादी की पत्नी प्रतिमा सिंह के सिर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गई। घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय, गोण्डा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.06.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा घटना कारित करने के 4 आरोपी अभियुक्त जोगिंदर सिंह पुत्र नानमून सिंह,राणा सिंह पुत्र पप्पू सिंह, कुंदन सिंह पुत्र रामलखन सिंह, पप्पू सिंह पुत्र रामलखन सिंह को ग्राम भुलैया कोल्हुआ से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

”go"