गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

 


गोण्डा । शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर गोंडा प्रतीक भूषण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एस.पी. मिश्रा, प्रबंध समिति के सदस्य टी.पी. सिंह, बसंत शुक्ला, भगवती प्रसाद पाण्डेय, प्रधानाचार्य राजकरन वर्मा सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

        समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सदर गोंडा प्रतीक भूषण सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। अपने संबोधन में उन्होंने घोषणा की कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उनके नाम से उनके गांवों में हाईमास्ट लाइट लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। उनकी इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

        जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य बड़ा होगा तो उपलब्धियां भी बड़ी होंगी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि नीट, जेईई, एसएससी, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शासन द्वारा संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर का लाभ उठाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन कर निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

       कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग में सौरभ कुमार श्रीवास्तव (94.67%), राम बदल (88.33%) एवं स्मार्ट तिवारी (86.83%) को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में उज्जवल सिंह (86.40%), विष्णु प्रकाश (86.20%), वीरेंद्र कुमार (85.40%), दुर्गेश कुमार तिवारी (85.00%), अखिल श्रीवास्तव (84.00%) तथा सूर्य प्रकाश यादव (82.60%) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह, प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

”go"