गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रोडवेज के चालक -परिचालक ने की पत्रकार से अभद्रत

 


-एआरएम ने मामले पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही।

गोण्डा । गत शनिवार समय करीब 4-45 बजे सायं मिश्रौलिया ओबर ब्रिज से उतरते ही गोण्डा डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलटी 2439 पर जैसे ही पत्रकार रमेश चन्द्र पाण्डेय चढ़े तुरंत चालक और परिचालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ी से उतारने लगें। इतना ही नहीं जब पत्रकार ने परिचालक को अपना कार्ड दिखाया फिर भी अभद्रता कम नहीं हुई और मारपीट पर उतारूं हो गये। बस रोक कर जबरदस्ती उतारने के लिए अपनी सीट से उठकर परिचालक जब पत्रकार की तरफ़ मारपीट के इरादे से आगे बढा तो पत्रकार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तब कहीं पत्रकार से हाथापाई होते होते बची। इस दौरान ब्रिज से बस स्टैंड तक अभद्रता चालक परिचालक द्वारा जारी रही, जबकि उसी ब्रिज के नीचे अनेकों सवारियां उतारी गई और सवारी उतरने के बाद जैसे ही पत्रकार बस में चढा उसी वक्त ये कहकर कि चलती बस में क्यों बैठे हो और ये भी कहा कि कार्ड है तो बस स्टैंड से मान्य होता है। बस स्टैंड पर उतरने के बाद चालक ने दूसरे बस के ड्राइवर से पत्रकार के तरफ संकेत करके कहा कि ये है '....... पत्रकार और पूरे पत्रकार समाज को गाली दिया। तत्काल घटना की सूचना फोन और वाट्सएप द्वारा पत्रकार ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया है। फोन कर मामले की जानकारी लेने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा नोटिस जारी कर जल्द स्पष्टीकरण तलब करते हैं।

”go"