गोण्डा । गत शनिवार समय करीब 4-45 बजे सायं मिश्रौलिया ओबर ब्रिज से उतरते ही गोण्डा डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलटी 2439 पर जैसे ही पत्रकार रमेश चन्द्र पाण्डेय चढ़े तुरंत चालक और परिचालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ी से उतारने लगें। इतना ही नहीं जब पत्रकार ने परिचालक को अपना कार्ड दिखाया फिर भी अभद्रता कम नहीं हुई और मारपीट पर उतारूं हो गये। बस रोक कर जबरदस्ती उतारने के लिए अपनी सीट से उठकर परिचालक जब पत्रकार की तरफ़ मारपीट के इरादे से आगे बढा तो पत्रकार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तब कहीं पत्रकार से हाथापाई होते होते बची। इस दौरान ब्रिज से बस स्टैंड तक अभद्रता चालक परिचालक द्वारा जारी रही, जबकि उसी ब्रिज के नीचे अनेकों सवारियां उतारी गई और सवारी उतरने के बाद जैसे ही पत्रकार बस में चढा उसी वक्त ये कहकर कि चलती बस में क्यों बैठे हो और ये भी कहा कि कार्ड है तो बस स्टैंड से मान्य होता है। बस स्टैंड पर उतरने के बाद चालक ने दूसरे बस के ड्राइवर से पत्रकार के तरफ संकेत करके कहा कि ये है '....... पत्रकार और पूरे पत्रकार समाज को गाली दिया। तत्काल घटना की सूचना फोन और वाट्सएप द्वारा पत्रकार ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया है और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है।

