गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-चोरी की घटना का कुछ ही घण्टों में सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार

 


-भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण (पीली एवं सफेद धातु) व 50,000 रू0 नकद बरामद

गोण्डा। वादी लवकुश पुत्र रामबचन, निवासी ग्राम विशुनापुर बाजार, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 19.07.2026 की रात्रि अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए तथा कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चाँदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित करते हुए परिवार के सदस्यों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की।

     मिली जानकारी अनुसार पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। महिला आरक्षी द्वारा अलग से पूछताछ किए जाने पर उसने अपने रिश्तेदार विकास कसौधन के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने ही घर से आभूषण, नगदी एवं मोबाइल फोन चोरी कराए जाने की बात स्वीकार कर ली। अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विकास कसौधन को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के भारी मात्रा में सोने/चांदी के आभूषण व 50,000 रू0 नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

”go"