गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज

 


करनैलगंज-गोण्डा। बिजली चोरी रोकने के लिए शुक्रवार को करनैलगंज बाजार में विद्युत विभाग ने पुलिस प्रवर्तन दल के साथ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव, अवर अभियंता अमित कुमार यादव तथा पुलिस प्रवर्तन दल गोंडा की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की।

      चेकिंग के दौरान तीन उपभोक्ता मीटर की केबल काटकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। मौके पर ही अवर अभियंता ने तीनों के विद्युत संयोजन विच्छेदित करा दिए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

      अवर अभियंता अमित कुमार यादव की तहरीर पर बिजली चोरी निरोधक थाना गोंडा में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें जितेंद्र कुमार के विरुद्ध 3 किलोवाट, सदाब रैनी के विरुद्ध 4 किलोवाट तथा ओमकार नाथ के विरुद्ध 3 किलोवाट विद्युत चोरी के मामले में विद्युत अधिनियम की धारा 135(1)(सी) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विद्युत विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

”go"