गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

 


-खरीदी गई जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज करने और झूठे महिला संबंधी मामलों में फंसाने की धमकी।

गोण्डा।  थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी विनय कुमार पाठक ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में गांव के ही एक युवक से 32 वर्गमीटर का एक आवासीय प्लॉट पंजीकृत बैनामे के माध्यम से खरीदा था। उनका आरोप है कि गांव के दै महिला सहित चार लोग उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

     पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए तथा उन्हें और उनके परिवार को झूठे महिला संबंधी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मौके पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

”go"