गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-खैरा ग्रामीण मार्ग का निर्माण कार्य कराए जाने सहित अन्य समस्याओं पर डीएम ने मण्डल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र

 



गोण्डा। रानी बाजार बड़गांव-ग्रा० खैरा ग्रामीण मार्ग पर निर्भर उद्योगों तथा आमजन को प्रभावित किये बिना अतिरिक्त निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन ने मण्डल रेल प्रबंधक/इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ को शुक्रवार को पत्र लिखा है, पत्रांक 689 / आनन्द बंसल एण्ड अदर्स के शिकायती प्रार्थना-पत्र (संलग्न) का संदर्भग्रहण करने को कहा गया है। प्रत्यावेदन के माध्यम से आनन्द बंसल एण्ड अदर्स द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रार्थीगण ग्राम खैरा, बड़गांव के निवासी एवं उद्योग संचालन हैं, जिनका दैनिक आवागमन तथा औद्योगिक गतिविधियां पुराने मालगोदाम, रानी बाजार मार्ग पर निर्भर हैं। उक्त मार्ग का उपयोग स्थानीय निवासीगण, कार्यरत श्रमिक, कार्मिशियल वाहन, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस तथा अन्य आवश्यक सेवाओं हेतु होता रहा है। प्रार्थीगण द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि रेलवे द्वारा अतिरिक्त रेलवे लाइन का कार्य प्रगति पर है और मार्ग को खोदकर इतना सकरा कर दिया गया है कि उद्योगों के कार्मिशियल वाहनों का आवागमन बहुत ही कठिनाई से हो पा रहा है। प्रार्थीगण द्वारा प्रत्यावेदन के माध्यम से निम्नवत मांग प्रस्तुत की गयी है-

        1- निर्माण कार्य के दौरान आमजन के आवागमन हेतु निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया जाय,2- किसी भी स्थिति में ग्राम खैरा एवं आस-पास के क्षेत्र का सम्पर्क बाधित न किया जाय, 3- एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, स्कूल वाहन, कार्मिशयल वाहनों के आवागमन के लिये प्रर्याप्त मार्ग सुनिश्चित किया जाय,4- यदि वर्तमान मार्ग पर कोई अल्पकालीन प्रभाव पड़ना प्रस्तावित हो तो सम्बन्धित पक्षों के साथ बैठक कर व्यवहारिक समाधान किया जाय व 5- उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ के समक्ष दिये गये आश्वासन के अनुरूप सार्वजनिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाय।

       ज्ञातव्य हो कि उक्त प्रकरण को लेकर औद्योगिक इकाईयों के स्वामी तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जिला उद्योग बन्धु की बैठक में अनेकों बार प्रकरण प्रस्तुत किया गया है।

      अतः सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उद्योग हित में समस्या का समाधान कराने का कष्ट करें। आपके सुलभ संदर्भ हेतु प्रत्यावेदन की छायाप्रति एवं उद्यमियों द्वारा संलग्न किये गये अन्य अभिलेख आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित है।

”go"