गोण्डा। थाना धानेपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा के आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी सदर गोंडा के निर्देशन में अरविन्द यादव प्रभारी निरीक्षक, थाना धानेपुर, गोण्डा के नेतृत्व मे पंजीकृत मु0अ0सं0 259/2026 धारा 69/351(3) बीएनएस थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा से सम्बन्धित एक नफर वाछिंत अभियुक्त मो0 इरफान खान पुत्र मो0 उमर खान निवासी अलावल देवरिया थाना धानेपुर जनपद गोण्डा उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारकर्ता टीम में उप निरीक्षक समशुद्दी खां, हेड कांस्टेबल पवन यादव व कांस्टेबल सतेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।

