गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोंडा जिला अस्पताल की हकीकत: बाहर तालाब, अंदर पीकदान, प्यासे मरीज ढूंढते रह जाते हैं पानी

 


गोण्डा। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की हालत किसी से छिपी नहीं है। बरसात आते ही जिला अस्पताल का परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। अंदर का नजारा और भी बदतर है। जगह-जगह पीकदान, गंदगी और कबाड़ का ढेर। मरीज और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल की इस दुर्दशा के लिए प्रशासन के साथ-साथ हम लोग भी जिम्मेदार हैं। लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी सीधे-सीधे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही दिखाती है।

प्यास से बेहाल मरीज,गंदगी और जलभराव की समस्या बरकरार

अस्पताल में मरीजों के लिए लगे वाटर कूलर सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। उनसे पानी की एक बूंद नहीं टपकती। तीमारदारों का कहना है कि अगर प्यास लगे तो पूरे अस्पताल में भटक लीजिए, पीने का पानी नहीं मिलेगा। मजबूरन लोगों को बाहर से महंगा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। गंदगी, जलभराव और पीने के पानी की किल्लत के बीच इलाज कराने आए मरीजों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।सोशल मीडिया पर भी लोग अस्पताल की बदहाली को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीएमएस गोंडा और स्वास्थ्य विभाग कब संज्ञान लेंगे?

”go"