गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- रील के नाम पर युवक से बेरहमी: पेड़ से उल्टा लटकाकर की पिटाई,"खूब मारो... दोबारा गलती न करे" कहकर खुद किया वायरल

 


-तरबगंज के खानपुर गांव का बताया जाता है वायरल वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच।

गोण्डा । सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो तरबगंज क्षेत्र के खानपुर गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटकाते हैं और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करते हैं। हैरान करने वाली बात - पिटाई करने वाला युवक खुद वीडियो बनाते हुए कह रहा है: "और मारिए... दोबारा गलती न करे... खूब मारो" और उसी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद तरबगंज पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस पीड़ित युवक और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी है।

ये घटना एक बार फिर "रील कल्चर" के खतरनाक ट्रेंड को उजागर करती है, जहां कंटेंट के लिए कानून और इंसानियत दोनों ताक पर रख दिए जाते हैं।

”go"