गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ब्लैकमेल कर 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, एसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग

 


गोण्डा । जनपद गोण्डा में ब्लैकमेल और रंगदारी मांगने के गंभीर आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मैजापुर चीनी मिल के कर्मचारी राय प्रदीप चन्द्र श्रीवास्तव ने कथित रूप से अपना नाम बदलकर "प्रदीप राय" के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है और उसके माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।

        प्रार्थना पत्र में आरोप है कि शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई तथा रकम न देने पर झूठे मानहानि और साइबर अपराध के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि मार्च 2026 में उसका फेसबुक और व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया था, जिसकी शिकायत उसने संबंधित अधिकारियों से पहले ही कर दी थी। ऐसे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों से उसका कोई संबंध नहीं है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना कटरा बाजार में धोखाधड़ी, मारपीट और गाली-गलौज सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज होने का दावा किया गया है तथा कई लोगों द्वारा भी उसके खिलाफ शिकायतें की जा चुकी हैं।शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए ब्लैकमेल, रंगदारी और साइबर ठगी से संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया अपेक्षित है।

”go"