गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोण्डा में नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई: अमन फार्मास्यूटिकल" पर 3 दिन से छापेमारी



-कोडीन सिरप समेत भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद, कंपनी मालिक फरार।

गोण्डा । नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रमुख सचिव डॉक्टर रोशन जैकब के निर्देश पर बरियारपुरवा भट्ठा स्थित अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी पर शनिवार दोपहर 12 बजे से लगातार तीसरे दिन छापेमारी चल रही है। पहले 3 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर जांच कर रहे थे। बड़े पैमाने पर कारोबार मिलने पर अब 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर लगाए गए हैं ताकि कार्रवाई जल्द पूरी हो। कार्रवाई का नेतृत्व गोण्डा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा, बाराबंकी की रजिया बानो और अयोध्या के आलोक द्विवेदी कर रहे हैं। शुरुआती जांच में कंपनी का रजिस्टर्ड पता एक किराना स्टोर निकला। पुलिस ने अमन के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो 2 गोदामों का पता चला। वहां 36 घंटे से ज्यादा छापेमारी हुई। पूछताछ में 2 और गोदामों की जानकारी मिली। छापेमारी में कोडीन सिरप समेत भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। सभी दवाओं की सैंपलिंग और लिखा-पढ़ी की जा रही है। कंपनी का मालिक अमन अभी फरार है। ड्रग्स विभाग उसकी तलाश कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे मामले की सीधी रिपोर्ट प्रमुख सचिव डॉ. रोशन जैकब को भेजी जा रही है। ये छापेमारी शासन के निर्देश पर नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही है।

”go"