गोण्डा। शहर के रानी बाजार स्थित राम जानकी धर्मशाला में चल रहे योग शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया और योग से होने वाले अनंत लाभ पर प्रकाश भी डाला गया और साथ ही साथ
बदलते मौसम में योग और खान-पान से कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है I मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी, बुखार और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में नियमित योगाभ्यास और संतुलित खान-पान अपनाकर शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखा जा सकता है।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि प्रतिदिन प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन और अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यास करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मानसिक तनाव भी कम होता है। सुबह की ताजी हवा में योग करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।
साथ ही खान-पान में हरी सब्जियां, मौसमी फल, पर्याप्त पानी, नींबू, अदरक, हल्दी और पौष्टिक आहार शामिल करने की सलाह दी गई। बाहर का तला-भुना भोजन और दूषित आहार से बचने पर भी जोर दिया गया।
शिविर के अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि यदि व्यक्ति नियमित दिनचर्या, योग और संतुलित आहार को अपनाए तो बदलते मौसम में भी स्वस्थ और फिट रह सकता है।
शिविर में मुकेश नहरिया, राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अरिहंत जैन,रिषभ,अनमोल,नीलम,रोशनी,नीतू,राशि,मानसी,साधना,रुचि,सपना,अन्नू,अनीता,पूनम,तेजस सहित अन्य ज़न उपस्थित रहे।

