-लिखित शिकायत के बावजूद विभाग के कान में नहीं रेंगी जूं।
गोण्डा। विद्युत उपकेंद्र इटियाथोक का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह से जल गया है जिसमें गनवरिया और आसपास के गांव अंधकार में डूबे हुए हैं। इतनी भीषण गर्मी के चलते बिजली न होने से अनेक लोग बीमार हो गए हैं। सोमवार की रात को अंधेरे का फायदा उठाकर इसी गांव की एक महिला को सांप ने काट लिया और वह खबर लिखे जाने तक अस्पताल में भर्ती थी। प्रकरण की सूचना एक दिन बाद तुरंत 1912 नंबर पर दिया गया परन्तु समस्या का समाधान न होने पर फिर 8-7-2026 को प्रकरण की लिखित सूचना अवर अभियंता इटियाथोक को रिजवान अली पुत्र कुतुब अली ने दिया, परन्तु छ: दिंनों से अभी तक केवल आश्वासन मिला है समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बिजली न आने को लेकर गांववासियों में भारी असंतोष व्याप्त है। प्रकरण पर मुख्य अभियंता विद्युत यदुनाथ यथार्थ से बात करने की कई बार कोशिश की गई परन्तु उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उनके आफिस से किसी कर्मचारी ने फोन कर प्रकरण पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अवर अभियंता ने भी शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक करवाने और बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया।

