गोण्डा। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कटी तिराहे के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के निकट संदिग्ध अवस्था में मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक विभव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शुभम तिवारी, निवासी घुसे तिवारी पुरवा, नवाबगंज गिर्द बताया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

