गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू नदी में नहाने गए बुजुर्ग का दूसरे दिन उतराता मिला शव, परिजनों में कोहराम

 



-कटरा घाट पर मिली थी साइकिल-कपड़े, एसडीआरएफ को सर्च आपरेशन में नहीं मिली थी सफलता।

गोण्डा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के कटरा घाट पर सोमवार सुबह सरयू नदी में नहाने गए 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव मंगलवार सुबह नदी में उतराता हुआ मिला। 24 घंटे तक चली तलाश के बाद शव मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोंडा भेज दिया है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार गोस्वामी (62) पुत्र दयाराम निवासी मौहर गोसाईं पुरवा प्रत्येक सोमवार को करीब 15 किमी दूर से सरयू नदी में स्नान करने कटरा घाट आते थे। सोमवार सुबह भी वे भोर में घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद स्थानीय लोगों ने कटरा घाट स्थित सरयू तट पर एक साइकिल, कपड़े और चप्पल लावारिश हालत में पड़े देखे। आसपास बुजुर्ग नहीं मिले तो परिजनों को सूचना दी गई। बुजुर्ग की पहचान उनके कपड़ों की जेब में रखे आधार कार्ड से हुई।

एसडीआरएफ को नहीं मिली सफलता, अगले दिन मिला शव

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शव नहीं मिला। टीम वापस लौट गई। मंगलवार सुबह सरयू नदी में बुजुर्ग का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

       स्थानीय लोगों का कहना है कि राजकुमार गोस्वामी प्रत्येक सोमवार को सुबह सरयू स्नान करने आते थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

”go"