गोण्डा । छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू नहर में पूर्व प्रधान की गिरकर पानी में डूबनें में मौत हो गई।रेस्क्यू ऑपरेशन के गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से शव को दूसरे दिन डेढ़ किलोमीटर दूर सरयू नहर से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
बताते चलें छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआ रानीपुर के पूर्व प्रधान रंगीलाल 60 घर से शाम को सब्जी खरीदने टैरवा बाजार गये थे सब्जी खरीदने के उपरान्त टैरवा बाजार स्थित सरयू नहर के पुल पर बैठे हुए थे अचानक एकाएक पुल से लड़खड़ा कर उफनाती सरयू नहर में गिर गये। गिरते देख लोगों ने गुहार लगाई लेकिन पानी अधिक होने के चलते तत्काल प्रभाव से पानी में कोई उतर नही सका। छपिया पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सोमवार को देर रात तक कुछ पता न चल सका। दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान के तहत शव को टैरवा बाजार से डेढ़ किलोमीटर दूर तांबेपुर गांव के पास सरयू नहर से बरामद किया है।
थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया है कि पूर्व प्रधान रंगीलाल की सरयू नहर के में डूबनें से मौत हो गई है। एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

