गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रेल हादसों में एक युवक की मौत और एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा

 


गोण्डा । जनपद अन्तर्गत मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को रेल हादसों में एक युवक की मौत और एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक मामला चलती ट्रेन से गिरने का है तो दूसरा शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत हो गई। बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के रतनौली गांव निवासी मोहम्मद जीशान (18) पुत्र मोहम्मद फैयाज दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से अपने घर लौट रहे थे। ट्रेन जब मनकापुर- झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच बंजरिया गांव के पास पहुंची, तभी किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए।गंभीर रूप से घायल जीशान को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और एंबुलेंस द्वारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

         थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव इसी दिन तड़के भिटौरा गांव के मजरे झामपुरवा के पास मनकापुर-झिलाही रेलखंड की डाउन लाइन पर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। लाइन का निरीक्षण कर रहे कीमैन ने शव देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।पुलिस के अनुसार महिला ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने और चेहरे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। महिला की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की गई है।

”go"