गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पहले दिन नहीं दिखा आदेश का असर, ग्राम सचिवालयों में नहीं पहुंचे लेखपाल

 


नवाबगंज-गोण्डा। राजस्व परिषद के निर्देशों के बावजूद बुधवार को नवाबगंज विकासखंड की पर्वती और किशुनदासपुर ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में पहले दिन लेखपाल नहीं पहुंचे। दोनों ग्राम सचिवालयों पर ताला लटका मिला, जिससे ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी।

राजस्व परिषद की सचिव कंचन वर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि 1 जुलाई से लेखपाल ग्राम सचिवालयों में बैठकर आमजन के राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण करेंगे। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए थे। हालांकि, पहले ही दिन इन निर्देशों का पालन क्षेत्र में होता नजर नहीं आया।

       ग्राम पंचायत किशुनदासपुर के लेखपाल बलवंत गुप्ता ने बताया कि उन्हें पंचायत भवन में बैठने के संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव द्वारा बैठने की समुचित व्यवस्था किए जाने के बाद ही नियमित रूप से ग्राम सचिवालय में बैठना संभव होगा।वही मैनपुर गांव मे लेखपाल दिनेश यादव ने बताया कि कोई निदेश नही मिला है और पंचायत भवन मे बैठने की व्यवस्था भी नही है।

        किशुनदासपुर के प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह उर्फ अंकित ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि 1 जुलाई से लेखपाल ग्राम सचिवालय में बैठेंगे, लेकिन पंचायत भवन पहुंचने पर वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।

       स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन के आदेशों का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए तो राजस्व संबंधी छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें बार-बार तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

”go"