गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अपने खेत से मिट्टी निकालने पर मुकदमा करवाने की धमकी, मुकदमा से बचने को मांगें 50 हजार

   


                         

नवाबगंज-गोण्डा। थाना क्षेत्र के परसापुर गांव निवासी रामनरेश यादव ने बुधवार को थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उनके पास एक ट्रैक्टर-ट्राली है जिसका उपयोग वह निजी कृषि कार्य और मजदूरी के लिए करता है। आरोप हैo कि बुधवार को वह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर थाना क्षेत्र के खरगुपुर गांव में दिनेश मिश्रा के यहां गया था। वहां पर दिनेश मिश्रा अपने खेत में मजदूर लगा मिट्टी निकलवा रहे थे और मेरी ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर अपने घर ले जा रहे थे। इसी दौरान रूबी अवस्थी नामक युवती अपने तीन - चार साथियों के साथ पंहुची और पचास हजार रूपये की मांग करने लगीं और पैसा ना देने पर मुकदमा लिखवाने की धमकी देने लगीं। आरोप है कि जब पीड़ित ने पैसा नहीं दिया तो आरोपी मारपीट करने लगे जिससे मुझे चोंटे आईं और गाड़ी का भी नुकसान हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ड्राइवर की जेब में रखा पांच हजार रूपये भी निकाल ले गये हैं।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करायी है।

प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

”go"