गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 


गोण्डा । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) के संबंध में जनपद के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संपन्न कराना रहा।

       बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतदेय स्थलों का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक आधार पर सम्भाजन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में निर्वाचन आयोग के सभी मानकों एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।

      जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया में भौगोलिक स्थिति, मतदाताओं की संख्या, पहुंच मार्ग, भवन की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदेय स्थल के संबंध में कोई व्यावहारिक समस्या अथवा सुझाव प्राप्त होता है तो उसका परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

      बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सुझावों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सभी हितधारकों की सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।

       बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

”go"