गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-विद्युत विभाग की लापरवाही बनी काल, 3 दिन में 7 जानवर-1 इंसान की करंट से मौत

 



-आवास विकास में विद्युत पोल से चिपककर तड़प-तड़पकर मरी गाय, वीडियो वायरल, सूचना के बाद भी जेई ने नहीं ली सुधि

गोण्डा । विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते जिले में आए दिन इंसान तो कहीं बेजुबान जानवरों की जान जा रही है। ताजा मामला आवास विकास कॉलोनी का है, जहां विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि आवास विकास बिजली घर के ठीक पीछे हुई इस घटना की सूचना के बाद भी जेई ने कोई कार्रवाई नहीं की।

3 दिन में 8 मौतें, फिर भी नहीं जागा विभाग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 3 दिन के भीतर जिले में करंट लगने से 7 जानवर और 1 इंसान की मौत हो चुकी है। आवास विकास में गाय की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि विद्युत पोल में करंट उतरने की शिकायत कई बार की गई, लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।

जेई बने रहे अनजान

स्थानीय निवासियों ने बताया कि आवास विकास जेई को घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन वे अनजान बने रहे। विद्युत घर के ठीक पीछे हुए इस हादसे ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में खंभों से करंट उतरना आम हो गया है, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

गाय की करंट से तड़पकर मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग विद्युत विभाग को कोस रहे हैं। लोगों ने जस्टिस फार एनिमल्स, और विद्युत विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

क्या कहते हैं अधिकारी

इस मामले में अभी तक विद्युत विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

”go"