गोण्डा। विकास खंड के ग्राम टिकरी में गुरुवार को विशेष शिविर आयोजित कर किसानों एवं ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 20 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री भी की गई।
हल्का लेखपाल रविंद्र प्रजापति ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप गांव-गांव कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है तथा पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
शिविर में गिरिजाशंकर पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, इंदर वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

