गोण्डा। थाना तरबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 244/26 धारा 105 बीएनएस व 3/181 एम0बी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लल्लू प्रसाद उर्फ लालू प्रसाद पुत्र भगवानदीन निवासी भवानीबक्श पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को विजयनगर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 ई-रिक्शा (क्षतिग्रस्त) बरामद किये गये।
मिली जानकारी के मुताबिक वादिनी रेखा पत्नी सच्चा लाल निवासीनी घासीपुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा ने थाना तरबगंज पर सूचना दिया कि दिनांक 20.7.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी द्वारा तेजी से ई रिक्शा चलाकर उनकी माँ के उपर चढा दिया जिससे उनकी माँ सड़क के किनारे गिर गई और ई रिक्शा उन्ही के उपर पलट गयी। जिससे उनकी माँ ई-रिक्शा के नीचे ढबकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी जिनकी दवा इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज गुरुवार को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त लल्लू प्रसाद उर्फ लालू प्रसाद पुत्र भगवानदीन निवासी भवानीबक्श पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को विजयनगर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 ई-रिक्शा(क्षतिग्रस्त) बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

