करनैलगंज-गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करूवा में न्यायालय के आदेश पर कराए गए भूमि सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थरों को उखाड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी रामरंग की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय में धारा 24 के तहत वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 10 जुलाई को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कर सीमांकन के पत्थर स्थापित कराए थे। आरोप है कि इसके बाद गांव की माधुरी, चांदनी, ननकई और ज्ञानमती ने सीमांकन के लिए लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

