गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-1200 मेधावियों का हुआ सम्मान, लक्ष्य तय कर मेहनत करें तभी मिलेगी सफलता : बृजभूषण शरण सिंह



गोण्डा। युवा ज्ञान शक्ति संगम के तत्वावधान में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह-2026' की श्रृंखला का प्रथम चरण शुक्रवार को नंदिनी नगर महाविद्यालय, नवाबगंज में आयोजित हुआ। समारोह में नवाबगंज, वजीरगंज, मनकापुर और छपिया विकासखंड के 46 विद्यालयों के करीब 1200 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

   इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है, जब उसके साथ अनुशासन, निरंतर परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य जुड़ा हो। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में बड़ा सपना देखें और उसे पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से मेहनत करें।पूर्व सांसद ने कहा, सम्मान सफलता का अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। आज सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं भविष्य में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वही आगे बढ़ता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से नहीं भटकता। शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज और राष्ट्र का भविष्य बदल सकती है।उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को केवल अंक प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. नवीन सिंह ने किया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज सुमित भूषण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज पंकज सिंह, ब्लॉक प्रमुख झंझरी आशीष मिश्रा, नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, कमल सिंह, लल्लन सिंह, अतुल सिंह, जिला पंचायत सदस्य चवन्नी, गुलाम नबी, प्रधान चिंतामणि तिवारी,नरेंद्र चौहान, कुलदीप सिंह,दुर्गा सिंह, रमेश सिंह, सत्यम सिंह, डॉ. परमेश्वर सिंह, सूर्यनारायण मिश्रा, संतोष शुक्ला, नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. देवानंद तिवारी, डॉ. सुनील तिवारी, डॉ. श्यामजी मिश्रा, डॉ. शिवकुमार सिंह, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, पिकल सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

”go"