गोण्डा। करनैलगंज ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र में टीजी लाइन पर कार्यरत कर्मचारी दौलत राम का शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। दौलत राम वर्षों से करनैलगंज ग्रामीण उपकेंद्र पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके असामयिक निधन को विद्युत विभाग ने अपूरणीय क्षति बताया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार शाम उपकेंद्र परिसर में शोकसभा एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह, एसडीओ आकाश श्रीवास्तव, जेई रामा जी, कर्मचारी राजेश दूबे, हरेंद्र दूबे, टीजी-2 सहित विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

