गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मोनू चौरसिया होंगे सम्मानित

 


गोण्डा। नगर पंचायत परसपुर बाजार निवासी युवा समाजसेवी एवं ब्लड डोनर मोनू चौरसिया को मानव सेवा, स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 28 जून को लखनऊ में आयोजित "संवेदना-2 राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड समारोह" में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान टीम निफा (NIFA) उत्तर प्रदेश, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड एवं नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया जाएगा। मोनू चौरसिया अब तक 49 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं और रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ युवाओं को लगातार रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। समारोह का आयोजन 28 जून (रविवार) को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक होगा। सम्मान की सूचना मिलते ही परसपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा सामाजिक संगठनों, रक्तदाताओं और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए मोनू चौरसिया को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।



”go"