गोण्डा। विकास खण्ड पंडरी कृपाल ब्लाक अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। बताते चले कि थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी सालपुर चौकी प्रभारी सावन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बसंतपुर तिवारी के रेहरा निवासिनी सरोजा पत्नी कृष्ण कुमार वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस चौकी सालपुर को मिली। सूचना पाकर चौकी प्रभारी हमराही सिपाहियों के साथ व फांरेसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।। सरोजा पत्नी कृष्ण कुमार वर्मा उम्र 28 वर्ष के दो बच्चे एक लड़का 10 वर्ष और एक लड़की 12 वर्ष की है। जिनके सर से मां का साया छिन गया। बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतका के पति कृण्ण कुमार वर्मा ने न्याय की गुहार लगाते हुए दूसरे गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर पाकर बीएनएस की धारा 108 का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

